Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गाय की स्पेशल नस्‍ल तैयार करने में लगे हैं एमएस धोनी, किसानों को मुफ्त में देने का विचार

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के बाद जैविक खेती करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी जल्द ही झारखंड के किसानों को निशुल्क गायें मुहैया कराएंगे। इस दिशा में उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है। रांची के ही कांके प्रखंड स्थित सेम्बो में उनका फार्म हाउस है, जहां माही का सपना आकार ले रहा है। यहां डेनमार्क की गायों की तरह नई नस्ल की गाय तैयार की जा रही है।

माही की सोच किसानों को ऐसी गायें मुहैया कराने की है, जो अधिक से अधिक दूध दे और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो। बहरहाल माही ने अपनी इस योजना को सार्वजनिक नहीं किया है। फार्म हाउस में काम करने वालों की मानें तो जब फार्म हाउस तैयार किया जा रहा था, तभी माही ने यह विचार जाहिर किया था। वो गाय की ऐसी नस्ल चाहते हैं, जो डेनमार्क की ही गायों की तरह अधिक से अधिक दूध दे। माही अपनी इस योजना को केंद्र में रखकर एक पशु चिकित्सक की मदद ले रहे हैं, जो उनके मित्र भी हैं।


धोनी की योजना लगभग एक साल बाद किसानों के बीच गायों के वितरण की है। धोनी जिन किसानों को गाय देंगे, उसका पूरा विवरण अपने पास रखेंगे। समय-समय पर किसानों के पास जाकर खुद गायों की स्थिति की जानकारी लेंगे। जो किसान इन गायों की देखरेख सही तरीके से नहीं करेंगे, उनसे गाय वापस ले लेंगे। धौनी के फार्म हाउस में अभी लगभग 105 गायें हैं। इसमें फ्रांस की फ्रीजियन, साहीवाल, पंजाब के साथ-साथ स्थानीय गायें भी शामिल हैं।



Herald