Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वार्नर की जगह इस युवा बल्लेबाज को मिलेगा टेस्ट सीरीज में मौका !

स्पोर्ट्स डेस्क। टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत 17 दिसंबर से एडीलेड में दिन-रात्रि टेस्ट के साथ होगी. वार्नर की चोट पर लैंगर ने कहा, ‘‘उसकी ग्रोइन में चोट लगी है और उन्होंने मुझे बताया है कि इस चोट में काफी तकलीफ होती है. ऐसा लगता है कि किसी ने उसे बंदूक से गोली मार दी है. वह ड्रेसिंग रूम में भी काफी तकलीफ में था.

वार्नर ग्रोइन की चोट के कारण भारत के खिलाफ कम से कम पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि पारी का आगाज करने का मौका उस बल्लेबाज को मिलेगा जो मेहमान टीम के खिलाफ आगामी अभ्यास मैचों में ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से अच्छा प्रदर्शन करेगा. ऑस्ट्रेलिया का क्रिकेट जगत टेस्ट क्रिकेट में वार्नर के सलामी जोड़ीदार को लेकर बहस कर रहा है. इसमें कुछ ने जो बर्न्स का समर्थन किया जो पिछले कुछ समय से जूझ रहे हैं जबकि अन्य ने युवा विलियम पुकोवस्की को पारी का आगाज करने का मौका देने की मांग की है.


वार्नर की चोट से हालांकि समीकरण बदल गए हैं और ऐसी स्थिति में बर्न्स और पुकोवस्की दोनों को पारी का आगाज करने का मौका मिल सकता है. लैंगर ने कहा कि इससे उनके ऊपर से दबाव कुछ कम हो गया है. तीसरे एकदिवसीय के लिए यहां पहुंचने पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने लैंगर के हवाले से कहा, ‘‘इसमें हैरानी की कोई बात नहीं कि अब मैं थोड़ी राहत महसूस कर रहा हूं. हम कुछ मैच जीत चुके हैं और मुझे यह चिंता करने की जरूरत नहीं है कि टेस्ट टीम में किसे चुना जाएगा.



Herald