Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ एकदिनी श्रृंखला से बाहर हुए कागिसो रबाडा

केप टाउन
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। रबाडा के दाएं पैर में स्ट्रेन की समस्या है,जिसके कारण वह अंतिम टी-20 मैच में भी नहीं खेल सके थे। 

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने एक बयान जारी कर बताया है कि रबाडा को ठीक होने में तीन सप्ताह का समय लगेगा। सीएसए ने एक बयान में कहा,"श्रीलंका के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला के लिए ठीक होने और तैयारी के लिए खिलाड़ी को टीम और बायो बबल से रिलीज कर दिया गया है।" 

 रबाडा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 17 मैचों मे 30 विकेट लिए थे। टीम को पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंचाने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी। 

 इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए बीते दो टी-20 मैचों में उन्होंने हालांकि ज्यादा प्रभावित नहीं किया। शुक्रवार से इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की एकदिनी श्रृंखला खेलेगी।
 

The post इंग्लैंड के खिलाफ एकदिनी श्रृंखला से बाहर हुए कागिसो रबाडा appeared first on Bhavtarini.