

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड अगले साल फरवरी में भारत का दौरा करेगा. उस टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला, तीन मैचों की वनडे सीरीज और 5 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. यह काफी दिन पहले ही बोर्ड कह चुका था कि कि इंग्लिश टीम भारत दौरे पर इस साल आएगी और कितने मैच खेलेगी, लेकिन वीरवार को दोनों बोर्डों ने मैचों को खेले जाने वाली तारीखों में भी तब्दील कर दिया है.

इंग्लैंड के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट मैच की मेजबानी अहमदाबाद (गुजरात) का नव निर्मित मोटेरा स्टेडियम 24 फरवरी से करेगा. जहां चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के एक अन्य मैच के अलावा पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी खेली जाएगी.ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज के बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी.और इस सीरीज के सभी मैच अहमदाबाद में ही खेले जाएंगे, जबकि सबसे आखिरी में तीन वनडे मैचों की सीरीज के सभी मुकाबले पुणे में आयोजित होंगे. चलिए अब यह जान लीजिए कि ये सभी मुकाबले किस-किस तारीख को खेले जाएंगे
इंग्लैंड के भारत दौरे का कार्यक्रम:
टेस्ट श्रृंखला:
पहला टेस्ट: पांच से नौ फरवरी: चेन्नई
दूसरा टेस्ट: 13 से 17 फरवरी: चेन्नई
तीसरा टेस्ट: 24 से 28 फरवरी: अहमदाबाद
चौथा टेस्ट: चार से आठ मार्च: अहमदाबाद
टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला:
पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय 12 मार्च : अहमदाबाद
दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय 14 मार्च : अहमदाबाद
तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय 16 मार्च : अहमदाबाद
चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय 18 मार्च: अहमदाबाद
पांचवा टी20 अंतरराष्ट्रीय 20 मार्च : अहमदाबाद
एकदिवसीय श्रृंखला :
पहला एकदिवसीय: 23 मार्च : पुणे
दूसरा एकदिवसीय: 26 मार्च : पुणे
तीसरा एकदिवसीय: 28 मार्च : पुणे
Herald