Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खिलाड़ियों से मिलकर ऑस्टेलिया से भारत रवाना हुए विराट कोहली

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाकी बचे तीन मैचों के लिए टीम की हौसलाअफजाई करने के बाद पैटरनिटी लीव पर भारत के लिए रवाना हो गए। कोहली के पहले बच्चे का जन्म जनवरी में होने की उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलिया से उड़ान भरने से पहले कोहली ने टीम के साथियों से मुलाकात की और सीरीज के बाकी बचे मैचों में अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया। अब उनकी गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे टीम की कप्तानी संभालेंगे।भारतीय टीम एडिलेड में आठ विकेट की करारी शिकस्त के बाद सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है। कोहली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से काफी समय पहले ही पैटरनिटी लीव मिल गई थी।


कोहली के साथ टीम की बातचीत का आयोजन करने का मकसद खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाना था ताकि वे मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर से) टेस्ट मैच के लिए सकारात्मक मानसिकता के साथ मैदान में उतरे।भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच तीन के अंदर हार गई थी, जिस दौरान उसकी दूसरी पारी महज 36 रन पर सिमट गई थी। टेस्ट इतिहास में यह इस टीम का न्यूनतम स्कोर है। इस टेस्ट की पहली पारी में कोहली ने रन आउट होने से पहले 74 रन बनाए थे। वह टॉप भारतीय स्कोरर थे।



Herald