

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया गया है. एडिलेड ओवल मैदान खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच में शुभमन गिल और ऋषभ पंत को जगह नहीं दी गई है. ओपनिंग में मयंक अग्रवाल के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टीम में जगह मिली है. वहीं रिद्धिमान साहा के अनुभव को प्राथमिकता दी गई है और अभ्यास मैच में शतक जमाने वाले ऋषभ पंत को टीम में शामिल नहीं किया गया है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए सीरीज के पिंक टेस्ट में ऋद्धिमान साहा को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया है, जबकि केएल राहुल बाहर हैं.

स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के अलावा तीन गेंदबाजों को शामिल किया गया है. उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाज होंगे. भारत ने अच्छे फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल के बजाय पृथ्वी शॉ को मयंक अग्रवाल के सलामी जोड़ीदार के रूप में प्राथमिकता दी है. पृथ्वी खराब फॉर्म में चल रहे हैं और उनकी तकनीक पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में स्पष्ट किया कि शुभमन गिल और केएल राहुल अभी उनकी रणनीति का हिस्सा नहीं हैं.
UPDATE????: Here’s #TeamIndia’s playing XI for the first Border-Gavaskar Test against Australia starting tomorrow in Adelaide. #AUSvIND pic.twitter.com/WbVRWrhqwi
— BCCI (@BCCI) December 16, 2020
इसके साथ ही विकेटकीपर के चयन में अनुभवी ऋद्धिमान साहा को ऋषभ पंत पर प्राथमिकता दी गई है. पंत ने गुलाबी गेंद से खेले गए अभ्यास मैच में शतक लगाया था. साहा ने जुझारू अर्धशतकीय पारी खेली थी, जिसे टीम प्रबंधन ने तरजीह दी.साथ ही उमेश यादव को तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर अपना स्थान वापस मिला, जो अभ्यास मैच में उनके अच्छे प्रदर्शन के कारण हुआ.
एडिलेड टेस्ट: प्लेइंग इलेवन -
विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मो. शमी, जसप्रीत बुमराह.
Herald