Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पैटरनिटी लीव को लेकर कोहली के सपॉर्ट में उतरे स्मिथ, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने मंगलवार को कहा कि विराट कोहली को अपने बच्चे के जन्म को क्रिकेट पर प्राथमिकता देने का श्रेय दिया जाना चाहिए क्योंकि भारतीय कप्तान पर पूरी टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में रुकने का काफी दबाव था। एडिलेड में पहले टेस्ट में आठ विकेट की हार के बाद भारतीय टीम चार टेस्ट की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। कोहली मंगलवार को स्वदेश रवाना होंगे जिससे कि अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए अपनी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रह सकें।

दूसरा टेस्ट मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। स्मिथ ने कहा, ‘बेशक यह भारत के लिए बड़ा नुकसान है कि वह बाकी सीरीज में नहीं खेलेगा। हमें देखना होगा कि वह पहली पारी में किस तरह खेले। यह गेंदबाजी की अनुकूल पिच पर अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ स्तरीय प्रदर्शन था।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले टेस्ट के बाद उन्हें बधाई दी और कहा कि आपकी यात्रा सुखद रहे, उम्मीद करता हूं कि बच्चे के साथ सब कुछ सही रहेगा। अपनी पत्नी को मेरी ओर से शुभकामनाएं दीजिए।


स्मिथ ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि उन पर यहां रुकने के लिए काफी दबाव रहा होगा लेकिन कदम उठाना और अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौटना, इसके लिए उन्हें श्रेय जाता है। वह निश्चित तौर पर इसका गवाह बनना चाहते हैं।’ कोहली ने पहले दिन-रात्रि टेस्ट की पहली पारी में 74 रन बनाए थे जो दोनों टीमों की ओर से किसी बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। स्मिथ सिर्फ एक रन बना पाए थे।



Herald