

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया से 3 टी20i मैच की सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड SCG में खेलेगी. 20 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया के पास यहां मेजबान टीम का क्लीन स्वीप करने का मौका है. दूसरे टी20 मैच में टीम के कप्तान विराट कोहली ने शानदार बैटिंग करते हुए 40 रनों की पारी खेली। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान विराट ने बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग करते हुए कुछ ऐसा किया जिसे देखकर उनका पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए प्यार एक बार फिर जाहिर हो गया।

बता दें कि इस दौरान स्टेडियम में मैच देखने आए कुछ फैन्स ने एक बोर्ड पर लिखा हुआ था कि हम धोनी को काफी मिस कर रहे हैं। इसके बाद जो विराट ने किया, उसकी चर्चा हर जगह हो रही है। विराट ने उन फैन्स को इशारा करते हुए बताया कि वो भी पूर्व कप्तान धोनी को काफी मिस कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि धोनी ने इसी साल 15 अगस्त की शाम को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना फेवरेट गाना शेयर कर यह फैसला लिया था। खास बात यह है कि भारत की नेशनल टीम और आईपीएल में चेन्नई की तरफ से खेलने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी सुरेश रैना भी धोनी के संन्यास लेने के बाद खुद के संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी।
Herald