Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पिता की मौत के ठीक बाद खेलने उतरे रोच, भावुक विलियमसन ने गले लगा लिया

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट खेलने हैं, जिसकी शुरुआत आज गुरुवार से हैमिल्टन में हो गई। पहले दिन सेडॉन पार्क की हरी-भरी पिच पर मेजबान टीम ने दो विकेट पर 243 रन बनाए। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पिच पूरी तरह से घास से ढकी हुई थी और बारिश के कारण खेल भी देर से शुरू हुआ। वैसे पिच से गेंदबाजों को खास उछाल या स्विंग नहीं मिली जिसकी अपेक्षा की जा रही थी।

मैच से पहले मैदान पर भावुक कर देने वाले पल दखने को मिले. वेस्टइंडीज़ से खबर आई कि तेज़ गेंदबाज़ केमार रोच के पिता की मौत हो गई है. इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत जुटाते हुए रोच ने पहला टेस्ट मैच खेलने का फैसला किया. लिहाजा मैच से पहले हर कोई रोच का हौसला बढ़ा रहा था. इसी दौरान न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने मैच से ठीक पहले केमार रोच को लगे लगा लिया.

रोच और विलियसन की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दोनों की आंखें नम है. यहां देखा जा सकता है कि विलियसमन रोच का हौसला बढ़ा रहे हैं. बता दें कि इस मैच में दोनों टीमों ने रोच के पिता को श्रद्धांजलि देते हुए ब्लैक बैंड पहन कर मैच खेला. वेस्टइंडीज़ क्रिकेट बोर्ड ने भी एक बयान जारी करते हुए रोच के पिता को सलाम किया. बोर्ड की तरफ से कहा गया कि इस मुश्किल घड़ी में पूरी टीम उनके साथ है.



Herald