

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह का आज जन्मदिन हैं. लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस बार ये चैंपियन खिलाड़ी अपने जन्मदिन पर खुश नहीं है. उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि वो अपने पिता योगराज सिंह के विवादित बयान से बेहद आहत हैं. साथ ही युवराज ने ये भी कहा है कि उनकी विचारधार उनके पिता से अलग है.युवराज सिंह ने अपने 39वें जन्मदिन को नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने यह फैसला किसान आंदोलन की वजह से किया है। अपने खास दिन के मौके पर अपनी इच्छा जाहिर करते हुए युवराज सिंह ने कहा है कि वह चाहते हैं किसानों की सारी मांगें जल्द से जल्द पूरी हो जाएं। इस दौरान उन्होंने अपने पिता योगराज सिंह के किसान आंदोलन पर दिए उस विवादित बयान पर भी रिएक्शन दिया जिन्हें लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।

सबसे पहले युवराज सिंह ने किसान आंदोलन के समर्थन में खास मैसेज लिखते हुए कहा, ''बर्थडे अपनी इच्छाओं को पूरा करने का मौका होते हैं लेकिन इस बार मैं बर्थडे को सेलिब्रेट करने की बजाए चाहता हूं कि सरकार और किसानों के बीच चल रही बातचीत का नतीजा निकले।'' इस दौरान उन्होंने किसानों को देश की लाइफलाइन भी करार भी दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी समस्या नहीं है जिसका हल बातचीत करके न निकाला जा सके।
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) December 11, 2020
किसान आंदोलन पर अपने पिता के विवादित बयान पर उन्होंने कहा है कि इस मामले में उनकी सोच अपने पिता से मेल नहीं खाती। एक भारतीय होने के नाते, मैं उनके बयानों पर बहुत उदास और परेशान हूं। इसके अलावा युवराज सिंह ने अपने बर्थडे के मौके पर दुनिया भर के लोगों को कोरोना वायरस के बचने की सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि सभी को अभी भी कोरोना वायरस से सावधान रहना चाहिए। कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है।
Herald