Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Christmas के मौके पर वॉर्नर बने हॉलीवुड सुपरहीरो Hulk, दिखाया अपना रौद्र रूप

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस से जुड़ी पाबंदियों की वजह से डेविड वॉर्नर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन वो लगातार वायरल वीडियो के जरिए फैंस को अपनी कमी महसूस नहीं होने दे रहे हैं.

डेविड वॉनर ने क्रिसमस के मौके पर अपना फनी अंदाज दिखाया है. उन्होंने अब हॉलीवुड के सुपरहीरो हल्क का अवतार लिया है. वो इस हरे रंग के फिल्मी कैरेक्टर में बेहद जुदा दिख रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा,'मेरी क्रिसमस, ये रहा आसान सा काम.'


हल्क को एक गुस्सैल किरदार के तौर पर जाना जाता है. वॉर्नर भी उनके रोल में एंग्री मैन नजर आ रहे हैं. फैंस उनकी इस अदा को काफी पसंद कर रहे हैं. साथ ही उनके पोस्ट को लाइक और शेयर भी कर रहे हैं. पिछले दिनो वो आमिर खान और शाहरुख खान के किरदार में नजर आए थे.



Herald