Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK के पूर्व तेज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान, छोड़ी सभी प्रकार की क्रिकेट

स्पोर्ट्स डेस्क। तमिलनाडू के तेज गेंदबाज यो महेश ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेंट से संन्यास का ऐलान ले लिया है। महेश का प्रदर्शन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली की टीम की तरफ से काफी बढ़िया रहा। उन्होंने रविवार (20 दिसंबर) को इस खेल से रिटायर होने का ऐलान किया। महेश ने अपने करियर में कुल मिलाकर 253 विकेट चटकाए, जबकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बल्ले से भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा।


यो महेश ने अपने रिटायरमेंट की जानकारी देते हुए कहा, 'मैं शुरुआत में, अंडर 19 और इंडिया-ए लेवल पर मुझे मौका देने के लिए बीसीसीआई का धन्यवाद करना चाहता हूं। मेरी आईपीएल की दो फ्रेंचाइजी दिल्ली और चेन्नई सुपर किंग्स को मैं धन्यवाद कहना चाहता हूं कि उन्होंने मेरे पर विश्वास दिखाया और मुझे लीजेंड क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना का चांस दिया। पिछले पांच साल इंजरी से भरे रहे, लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं इंडिया सीमेंट्स का, जो मेरी बैक बने रहे। मैं अपने राज्य क्रिकेट तमिलनाडू क्रिकेट एसोसिएशन को भी धन्यवाद कहना चाहता हूं, जिन्होंने 14 साल की उम्र से मेरा पोषण किया और 12 साल के फर्स्ट क्लास करियर में मेरे साथ रहे।

यो महेश ने साल 2006 में बंगाल के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और साल 2008 में आईपीएल में दिल्ली की टीम का हिस्सा रहते हुए उन्होंने 16 विकेट अपने नाम की, लेकिन अगले तीन साल वह मिले सात मौकों का फायदा नहीं उठा सके और महज 5 विकेट ही निकाल पाए।



Herald