Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चहल ने धनश्री के साथ शेयर की बेहद Cute Photo, मिला ये मजेदार जवाब

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत बेहद निराशाजनक हुई है. भारत ऑस्ट्रेलिया से तीन मैचों की वनडे सीरीज में 0-2 से पीछे है. युजवेंद्र चहल अभी टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. ये कहना गलत नहीं होगा किन उनको धनश्री की याद आ रही हैं. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चहल ने हाल ही में धनश्री के साथ एक प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. चहल और उनकी मंगेतर धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इस जोड़ी को फैंस खूब पसंद भी करते हैं.

इस फोटो में दोनों समुद्र किनारे खुशनुमा पल बिता रहे हैं. चहल ने फोटो शेयर कर उसे कैप्शन में दो दिल बनाए हैं. चहल ने इस मेसेज पर धनश्री ने बड़ा ही मजेदार रिप्लाई किया है. उन्होंने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है- क्या सेल्फी है, कितनी प्रो है.

बता दें कि चहल और धनश्री ने 9 अगस्त 2020 को एक बेहद निजी समारोह में सगाई कर ली थी, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी गई थी. हालांकि अभी तक इस कपल ने अपनी शादी की तारीखों तारीखों का ऐलान नहीं किया है.



Herald