

स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स इस समय क्रिकेट से दूर है। आपको बता दे की डिविलियर्स के परिवार में इस साल एक नन्ही परी ने कदम रखा. जिसके बाद से फैंस उनकी फैमिली फोटो देखने के लिए बेताब थे. फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है. इस बार इस महान खिलाड़ी ने अपने पूरे परिवार के साथ अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खूबसूरत फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में डेनियल अपनी बेटी को गोद में पकड़ी हैं, डिविलियर्स और उनके दोनों बेटे अब्राहम और जॉन रिचर्ड उन्हें घेर कर खड़े है. डिविलियर्स ने इस तस्वीर को कैप्शन दिया है- ‘The tight 5’.
डिविलियर्स की इस तस्वीर को फैंस बेहद पसंद कर रहे है. सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है.11 नवंबर 2020 में डिविलियर्स के घर में एक बेटी ने जन्म लिया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी डेनियल डिविलियर्स और बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी.
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. डिविलियर्स ने अफ्रीकी टीम के लिए 2004 से 2018 तक 288 वनडे में 9577 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 53.50 का रहा.
Herald