Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Happy Birthday Mithali Raj: मिताली राज के बारे में जानिए सुनी अनसुनी बातें

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्‍गज खिलाड़ी मिताली राज का आज यानी तीन दिसंबर को जन्‍मदिन है. मिताली राज आज 38 साल की हो गई हैं. महिला क्रिकेटर मिताली राज ने पिछले करीब 20 साल में कई अंतरराष्‍ट्रीय रिकार्ड तोड़े, अपने नाम किए और कई रिकार्ड तो उन्‍होंने नए सिरे से गढ़ दिए. मिताली राज ने पिछले ही साल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी T20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. मिताली राज को महिला क्रिकेट का सचिन तेंदुलकर कहा जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी.

मिताली राज 3 दिसंबर 1982 को राजस्थान के जोधपुर में जन्मीं थीं। उन्होंने जून 1999 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला था और इसके बाद से वे लगातार भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मुकाबले खेलती आ रही हैं। महज साढ़े 16 साल की उम्र में मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। उस समय लड़कियों के लिए क्रिकेट एक अभिशाप की तरह हुआ करती थी। खासकर उन लड़कियों के लिए लैदर की गेंद पत्थर का गोला हुआ करती थी,

क्योंकि उनको उस गेंद से खेलने की आदत नहीं थी, लेकिन मिताली राज ने इसे ही अपना करियर चुना। ठीक वैसे है जैसे सचिन तेंदुलकर ने साल 1989 में लगभग इतनी ही उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। मिताली राज डांस की दीवानी थीं, लेकिन उन्होंने दुनियाभर की गेंदबाजों को अपने बल्ले की धुन पर डांस कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

21 साल के बाद अगर उनके आंकड़ों पर गौर किया जाए तो ये बड़े ही हैरान करने वाले हैं। एक महिला के लिए इतने लंबे समय तक क्रिकेट खेलना आसान काम नहीं है। मिताली राज ने भारत की महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए वो कमाल किए हैं, जो तमाम दिग्गज पुरुष खिलाड़ी भी नहीं कर पाए हैं। दो दशक से ज्यादा समय तक 22 गज की पट्टी पर खेलना कोई मामूली बात नहीं है। हर एक मैच के पीछे कितनी मेहनत होती है, ये सिर्फ एक क्रिकेटर ही जान सकता है।



Herald