Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC टी20 रैंकिंग में नंबर 1 बना इंग्लैंड, जानें कोनसे नंबर पर है भारत

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान ने टी20 क्रिकेट में अबतक के सबसे ज्यादा रेटिंग प्वॉइंट को हासिल करके इतिहास रच दिया है। मलान टी20 फॉर्मेट में ऐसे पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 900 से ऊपर रेटिंग अंक हासिल किए हों। मलान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में 99 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके चलते इंग्लैंड की टीम तीन मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका का क्लीन स्वीप करने में कामयाब रही। मलान को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताजा जारी रैंकिंग में इंग्लैंड अब नंबर-1 टी20 टीम बन गई है. इससे पहले टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर था. अब ऑस्ट्रेलिया नंबर 2 पर हैं और भारतीय क्रिकेट टीम रैंकिंग में नंबर 3 पर है.

आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में भारत के बाद पाकिस्तान चौथे, दक्षिण अफ्रीका 5वें और न्यूजीलैंड छठे नंबर पर है. वहीं, खिलाड़ियों की रैंकिंग के बात करें तो बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के डेविड मलान नंबर 1 हैं. बाबर आजम दूसरे नंबर पर, तीसरे नंबर पर एरॉन फिंच और चौथे नंबर पर भारत के केएल राहुल हैं. वहीं, विराट कोहली आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नौवे नंबर पर हैं और रोहित शर्मा 10वें नंबर पर हैं.



Herald