Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बाबर आजम को नहीं मिली ICC की दशक की बेस्ट टी20 टीम में जगह, शोएब अख्तर भड़के

स्पोर्ट्स डेस्क। दिग्गज पेसर शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को दशक की आईसीसी टी20 टीम में शामिल नहीं किए जाने पर नाखुशी जाहिर की। 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' से मशहूर अख्तर ने कहा कि आईसीसी ने आईपीएल प्लेइंग-XI घोषित की है, ना कि छोटे फॉर्मेट की दशक की इंटरनैशनल टीम।


दशक की आईसीसी टीम के किसी भी फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली, जिसमें महिला क्रिकेटर भी शामिल हैं। अख्तर ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, 'मुझे लगता है कि ICC यह भूल गया कि पाकिस्तान भी आईसीसी का सदस्य है और वह भी T20 क्रिकेट खेलता है। उन्होंने बाबर आजम को नहीं चुना, जो वर्तमान में आईसीसी टी20 इंटरनैशनल रैंकिंग में नंबर-एक बल्लेबाज हैं। उन्होंने पाकिस्तान के एक भी खिलाड़ी को नहीं चुना।'


उन्होंने आगे कहा, 'हमें आपकी (ICC) टी20 इंटरनैशनल टीम (दशक) की जरूरत नहीं है क्योंकि आपने आईपीएल टीम की घोषणा की है, ना कि विश्व क्रिकेट टीम की।' इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने आईसीसी के कामकाज की खुलकर आलोचना की और दावा किया कि संगठन पैसे के लिए खेल को बर्बाद कर रहा है।



Herald