

स्पोर्ट्स डेस्क। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2022 के महिला वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. आईसीसी ने मंगलवार को 31 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की. 50 ओवरों के प्रारूप का यह वर्ल्ड कप न्यूजीलैंड में 4 मार्च से 3 अप्रैल 2022 तक खेला जाएगा. न्यूजीलैंड के छह शहर इस प्रतियोगिता की मेजबानी करेंगे, जिसमें ऑकलैंड, टौरंगा, हेमिल्टन, वेलिंग्टन, क्राइस्टचर्च और डुनेडिन शामिल हैं.

न्यूजीलैंड और क्वालिफायर के बीच उद्घाटन मैच 4 मार्च को टौरंगा में आयोजित किया जाएगा. भारतीय टीम 6 मार्च को टौरंगा में क्वालिफायर टीम के खिलाफ मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. भारतीय टीम 10 मार्च को हेमिल्टन के सेडॉन पार्क में मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी. इसके बाद 12 मार्च को हेमिल्टन में ही एक और क्वालिफायर मैच खेलेगी.
16 मार्च को टौरंगा में भारतीय महिलाओं का सामना इंग्लैंड से होगा. ये दोनों टीमें पिछले वर्ल्ड कप (2017) की फाइनलिस्ट थीं. इंग्लैंड ने उस फाइनल में बाजी मारी थी. भारतीय टीम के बाकी लीग मुकाबले ऑस्ट्रेलिया, क्वालिफायर और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्रमशः 19 मार्च, 22 और 27 मार्च को ऑकलैंड, हेमिल्टन और क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे.It's here ????️
— ICC (@ICC) December 15, 2020
Which clash are you most looking forward to?#WWC22 pic.twitter.com/HcKdxzaEbG
Herald