Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC ODI Rankings: कोहली की बादशाहत बरकरार, पांड्या करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम को भले ही वन-डे सीरीज में 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी हो, लेकिन विराट कोहली अब भी दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में कप्तान कोहली शीर्ष पर बरकरार है। सीरीज में दो अर्धशतक (89 और 63 रन) के साथ 870 अंक जुटाते हुए विराट साल 2020 का अंत नंबर एक बल्लेबाज के रूप में ही करेंगे।

हार्दिक पांड्या ने 22 पायदान की लंबी छलांग लगाते हुए 71 से सीधा 49 वां स्थान हासिल किया है। यह पहला मौका है जब वह टॉप 50 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहुंचे हैं। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर कोहली ने दो अर्धशतकीय पारियां खेली थी। उन्होंने दूसरे मैच में 89 जबकि आखिरी मुकाबले में 63 रन की पारी खेली थी। इन पारियों का फायदा उनको आईसीसी वनडे रैंकिंग में हुई है।

गुरुवार को जारी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के पहले चार स्थान में कोई बदलाव नहीं हुई है। कोहली ने 870 अंकों के साथ अपना पहला स्थान और मजबूत किया है। दूसरे नंबर पर 842 अंक हासिल करने वाले भारतीय ओपनर रोहित शर्मा हैं।



Herald