Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC T20 Rankings: KLराहुल और कोहली को टी-20 रैंकिंग में मिला फायदा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की टी-20 सीरीज़ में अच्छा प्रदर्शन किया. जिसका फायदा उन्हें आईसीसी टी-20 की लेटेस्ट रैंकिंग में मिला है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की.


ICC की ताजा टी-20 रैंकिंग में केएल राहुल और विराट ने अपने स्थान में सुधार किया है. विकेटकीपर-बल्लेबाज राहुल ने एक पायदान का सुधार करते हुए तीसरा जबकि कप्तान कोहली ने आठवां स्थान हासिल किया है. कैनबरा में पहले टी-20 में अर्धशतक लगाने वाले राहुल ऑस्ट्रेलिया सीमित ओवरों के कप्तान एरोन फिंच की जगह नंबर 3 पर पहुंच गए है.

एससीजी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टी 20 में शानदार 85 रन बनाने वाले विराट कोहली को एक स्थान का फायदा हुआ. इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान ने बल्लेबाजों के लिए आईसीसी टी 20 आई रैंकिंग में टॉप पर काबिज हैं. आईसीसी टी-20 रैंकिंग के टॉप-10 में कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल जगह बनाने में सफल रहे हैं.



Herald