

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी ने रविवार को आईसीसी अवॉर्ड की घोषणा की, जिसमें विराट कोहली को आईसीसी ने दशक की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया है. इसके अलावा धोनी को आईसीसी के द्वारा चुनी गई दशक की वनडे और टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया है. आईसीसी के द्वारा चुनी गई टी-20 टीम में धोनी के अलावा 4 और भारतीय हैं तो वहीं दशक की वनडे टीम में 3 भारतीय को जगह दी गई है. आईसीसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेय़र किया है जिसमें दशक की टीम का ऐलान किया है. दशक की टी-20 टीम में धोनी के अलावा रोहित शर्मा विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं.
वहीं, भारतीय क्रिकेटरों के अलावा ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, राशिद खान, पोलार्ड, एरोन फिंच और लसिथ मलिंगा दशक की टी-20 टीम में अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं.वहीं, दशक की वनडे टीम में कप्तान धोनी के अलावा भारत के 2 खिलाड़ी कोहली और रोहित शर्मा को शामिल किया गया है. वहीं, डेविड वॉर्नर और मिशेल स्टार्क इस टीम में ऑस्ट्रेलिया की ओर से शामिल किए गए हैं. दक्षिण अफ्रीका की ओर से एबी डिविलियर्स और इमरान ताहिर को जगह मिली है. न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और इंग्लैंड के 1-1 खिलाड़ी को आईसीसी ने दशक की वनडे टीम में जगह दी है.The ICC Men's ODI Team of the Decade:
— ICC (@ICC) December 27, 2020
???????? ???????? ????????
???????? ????????
???????? ????????
????????
????????????????????????????
????????
???????? #ICCAwards pic.twitter.com/MueFAfS7sK
आईसीसी के द्वारा चुनी गई दशक की टेस्ट टीम में विराट कोहली कप्तान हैं. वहीं, अश्विन भी अपनी जगह इस टीम में बनाने में सफल रहे हैं. इन दो भारतीय क्रिकेटरों के अलावा इंग्लैंड के एलेस्टेयर कुक, बेन स्टोक्स. स्टुअर्ट ब्रॉर्ड और जेम्स एंडरसन को जगह दी गई है. विकेटकीपर के तौर पर श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा को शामिल किया गया है. ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, और स्टीव स्मिथ इस टेस्ट टीम में शामिल हैं. केन विलियमसन दशक की टेस्ट टीम में जगह पाने वाले इकलौते कीवी खिलाड़ी हैं. आईसीसी के द्वारा चुनी गई दशक की बेस्ट टीमों में पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी नहीं है.The ICC Men's T20I Team of the Decade. And what a team it is! ⭐
— ICC (@ICC) December 27, 2020
A whole lot of 6️⃣-hitters in that XI! pic.twitter.com/AyNDlHtV71
Herald