

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है और उसकी निगाहें जीत पर टिकी है. सिडनी में भले ही वनडे में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन टी-20 का रिकॉर्ड टीम इंडिया का काफी शानदार है. सिडनी में टीम इंडिया ने दो टी-20 खेले हैं और दोनों जीते हैं.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
डार्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मोइसिस हैनरिक्स , मैथ्यू वेड (कप्तान), डेनियल सैम्स, सीन एबट, मिचेल स्वेपसन, एडम जैम्पा, एंड्रू टाय

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, टी.नटराजन
Herald