Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS: नाराज चैनल 7 ने कहा, BCCI से डरता है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैचों का प्रसारण करने वाले चैनल 7 ने विवादों के बढ़ने के बाद अब कई बड़े आरोप लगाए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से चल रहे विवाद पर चैनल की तरफ से कहा गया है कि बोर्ड वही करता है जिससे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को खुशी मिले। वह भारतीय क्रिकेट बोर्ड से डरता है और उसको खुश करने के लिए ही उसके मुताबिक टूर्नामेंट के कार्यक्रम में बदलाव करता है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ’ के अनुसार चैनल ने अदालत में हलफनामा दायर करने की पुष्टि की है. चैनल ने कहा है कि सीए ने बीसीसीआई के हितों के अनुरूप सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव करके प्रसारण अनुबंध का उल्लंघन किया है.

सेवन वेस्ट मीडिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स वारबर्टन ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ वनडे और टी20 मैचों की बजाय दिन-रात के टेस्ट के साथ सीरीज का आगाज करना था, जो अब एडिलेड में 17 दिसंबर से खेला जाएगा. उन्होंने कहा, ‘यह शर्मनाक है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बतौर प्रसारक हमारा सम्मान नहीं करता और बीसीसीआई के आगे भीगी बिल्ली बना हुआ है. वह बीसीसीआई से डरता है.

चैनल का कहना है कि सीए के आला अधिकारी बीसीसीआई और दूसरे घरेलू प्रसारण साझेदार फॉक्सटेल की मर्जी से चल रहे हैं. चैनल ने कहा कि वह दौरे के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के संदर्भ में सीए, बीसीसीआई, फॉक्स्टेल और प्रदेश सरकारों के अधिकारियों के बीच हुए ई-मेल देखना चाहता है.



Herald