Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus वनडे सीरीज खत्म, जानें T20 सीरीज का शेड्यूल

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जा रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का समापन बुधवार 2 दिसंबर को हो चुका है। अब यहां से दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। ऐसे में आपके लिए इस सीरीज के शेड्यूल के बारे में जानना जरूरी है।

वनडे सीरीज के बाद टी20 सीरीज की शुरुआत शुक्रवार 4 दिसंबर 2020 से हो रही है। ये मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा, जो रविवार 6 दिसंबर को खेला जाना है। सीरीज का आखिरी मैच में भी सिडनी में ही खेला जाएगा जो मंगलवार 8 दिसंबर को आयोजित होगा। इस तरह 3 मैचों की ये टी20 सीरीज सिर्फ 5 दिनों में समाप्त हो जाएगी। दो ही जगहों पर ये मैच खेले जाएंगे।


पहला T20 मैच - 4 दिसंबर - मनुका ओवल, कैनबरा - दोपहर 01:40 PM से

दूसरा T20 मैच - 6 दिसंबर - सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - दोपहर 01:40 PM से

पहला T20 मैच - 8 दिसंबर - सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - दोपहर 01:40 PM से

T20 सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जानी है, जिसका शुभारंभ 17 दिसंबर से होगा।



Herald