Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS: इस तरह रन आउट हुए विराट कोहली, देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इंडियन टीम ने पहली पारी में 244 रन बनाए हैं और पिंक बॉल से हो रहे इस टेस्ट मैच में भारत ने भी अच्छी शुरुआत कर ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेज दिया है. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में युवा खिलाड़ी शुभमन गिल और रिषभ पंत को बाहर बिठाने का फ़ैसला किया वहीं उनकी जगह चयनकर्ताओं ने पृथ्वी शॉ और रिद्धिमान साहा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया.

भारत की बल्लेबाज़ी के लिहाज़ से पहला दिन कप्तान विराट कोहली के लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा. भारतीय टीम की पारी एक वक़्त बड़े स्कोर की तरफ़ बढ़ती हुई नज़र आ रही थी. लेकिन कप्तान विराट कोहली के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाज़ी का मोमेंटम इस क़दर लड़खड़ाया कि फिर उसका संभलना ही मुश्किल हो गया.


एक समय ऑस्ट्रेलिया के हाथ से बाजी निकल रही थी और कोहली 74 रन बनाकर शतक की ओर बढ़ते नजर आ रहे थे, लेकिन वह रन आउट हो गए और पासा पलट गया. उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कोहली को एक रन लेने के लिए पुकारा, लेकिन बाद में पीछे हट गए. कोहली रन आउट हो गए.

Herald