Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus: आखिरकार रोहित शर्मा ने भरी ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान

स्पोर्ट्स डेस्क। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए मंगलवार को वहां के लिए रवाना हो गए। दोनों देशों के बीच 17 दिसंबर से एडिलेड में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा जो डे-नाइट होगा। हालांकि रोहित शर्मा पहले और दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। खबरों के अनुसार रोहित शर्मा दुबई से होते हुए ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे और इसके बाद जरूरी क्वारंटाइन अवधि व्यतीत करेंगे और इस दौरान अपनी फिटनेस पर भी काम करेंगे।

रोहित शर्मा को एनसीए के फीजियो ने शु्क्रवार को उनकी फिटनेस पर क्लीन चिट दे दी थी और फिर शनिवार को बीसीसीआइ ने आधिकारिक तौर पर बताया कि वो पूरी तरह से फिट हैं और टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद वो क्वारंटाइन की अवधि पूरी करेंगे और इस बीच अपनी फिटनेस पर भी काम करते रहेंगे। क्वारंटाइन की अवधि पूरा करने की वजह से ही वो पहले और दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हो पाएंगे।


बताते चलें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारतीय टीम को चार टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसकी शुरुआत गुरुवार से एडीलेड में होनी है। पिंक बॉल से खेले जाने वाले इस डे-नाइट टेस्ट के बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्सिंग-डे टेस्ट होना है। तीसरा टेस्ट नए साल यानी 7 से 11 जनवरी के बीच इसी मैदान पर होगा। चौथा और अंतिम मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा में 15 से 19 जनवरी के मध्य होगा।



Herald