Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus: रहाणे ने बताया कि किस तेज गेंदबाज की कमी टेस्ट में टीम को खलेगी

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू हो रहे चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि, भारतीय टीम को तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की कमी महसूस होगी। पिंक बॉल से पहला विकेट लेने वाले ईशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे। मुकाबले से दो दिन पहले उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम को उनकी कमी महसूस होने की बात कही। रहाणे ने मंगलवार को स्वीकारा कि भारतीय टीम को पेसर ईशांत शर्मा की कमी खलेगी, लेकिन डे-नाइट टेस्ट में प्लेइंग इलेवन पर कोई बात नहीं की।


अजिंक्य रहाणे ने कहा कि, हमारे पास मजबूत आक्रमण है लेकिन हमें इशांत की कमी खलेगी क्योंकि वो टीम में सबसे सीनियर तेज गेंदबाज हैं। इशांत को आइपीएल 2020 के दौरान पसली में चोट लगी थी । रहाणे ने हालांकि भरोसा जताया कि इशांत की गैर मौजूदगी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की अगुवाई में तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे । उन्होंने कहा कि उमेश यादव , नवदीप सैनी, मो. सिराज, जसप्रती बुमराह और मो. शमी सभी अच्छे गेंदबाज हैं और उनके पास अनुभव भी है। उन्हें पता है कि यहां कैसी गेंदबाजी करनी है ।


उन्होंने कहा कि ये नई टेस्ट सीरीज है जो गुलाबी गेंद से शुरू होगी और इसके लिए लय हासिल करना जरूरी है । मेरा मानना है कि हमारे गेंदबाज 20 विकेट ले सकते हैं। ओपनर्स के हबारे में पूछने पर रहाणे ने कहा कि मैच की पूर्व संध्या पर इस बारे में फैसला लिया जायेगा । भारत के पास मयंक अग्रवाल, पृथ्वी साव, शुभमन गिल और केएल राहुल के विकल्प हैं। वहीं विकेटकीपिंग के लिए रिषभ पंत और रिद्धिमान साहा के विकल्प हैं । रहाणे ने कहा कि अभी टीम संयोजन तय नहीं हुआ है। हम बैठक करेंगे और उसके बाद एक और दिन और अभ्यास सत्र है। इस पर तब बात की जायेगी। सभी समान रूप से प्रतिभाशाली है और सभी हमारे लिये मैच जीतने का दम रखते हैं।



Herald