

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 इंटरनैशनल मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। मुकाबले में टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया।

प्लेइंग-XI
भारत- लोकेश राहुल (wk), शिखर धवन, विराट कोहली (c), संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, टी नटराजन और युजवेंद्र चहल
ऑस्ट्रेलिया- आरोन फिंच (c), मैथ्यू वेड (wk), स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, डार्सी शॉर्ट, मोइसेस हेनरिक्स, डैनियल सैम्स, सीन एबॉट, मिशेल स्वेप्सन, एंड्रयू टाय और एडम जम्पा

भारत के पास है अजेय बढ़त
विराट की कप्तानी वाली टीम 3 मैचों की इस सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाए है और आत्मविश्वास से ओतप्रोत मेहमान टीम का इरादा फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे मेजबान का सूपड़ा साफ करने का होगा। विराट के अलावा शानदार फॉर्म में चल रहे हार्दिक पंड्या को 2016 की याद आ गई होगी, जब वनडे सीरीज हारने के बाद भारत ने टी20 में शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से मात दी थी।
Herald