Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Australia: शेन वॉर्न ने बताया, कौन जीत सकता है बॉर्डर-गावसकर ट्रोफी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर से हो रही है। दोनों टीमें एडिलेड में आमने-सामने होंगी। विदेश में भारत का यह पहला डे-नाइट टेस्ट मैच होगा।इस मैच पर खास नजर इस वजह से भी होगी क्योंकि यह भारतीय कप्तान विराट कोहली का इस दौरे पर आखिरी मैच होगा। कोहली को बीसीसीआई ने पहले टेस्ट मैच के बाद पैटरनिटी लीव दी है। वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौट आएंगे।


ऑस्ट्रेलिया के महान लगे स्पिनर शेन वॉर्न ने कहा कि भारत ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 2018-19 में यादगार प्रदर्शन किया। पहली बार किसी एशियाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती। हालांकि उनका मानना है कि इस बार ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीत सकती है क्योंकि कोहली की गैर-मौजूदगी का बड़ा असर पड़ेगा। वॉर्न ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा, 'दो साल पहले भारतीय टीम सीरीज जीतने की हकदार थी। चूंकि वह एक बेहतर टीम थई। विराट कोहली, शायद इस समय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारे हैं और उन्होंने कहा है कि टेस्ट क्रिकेट खेल का सबसे महत्वपूर्ण प्रारूप है।

सीरीज किसके नाम होगी इस पर वॉर्न ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'यह सीरीज कौन जीतेगा? तो मुझे लगता है कि इन घरेलू परिस्थितियों ऑस्ट्रेलिया यह सीरीज जीत जाएगा। मेरा दिमाग कह रहा है भारत लेकिन ऑस्ट्रेलिया की गवाही दे रहा है। लेकिन मुझे लगता है कि विराट कोहली का सिर्फ पहले टेस्ट मैच में खेलना एक बड़ी भूमिका अदा करेगा। ऑस्ट्रेलिया के पास शायद ज्यादा पावर हाउस है।' अपनी बात खत्म करते हुए वॉर्न ने कहा, 'मेरी राय में ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से जीत हासिल करेगा।



Herald