Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL को मिल सकती हैं 2 नई टीमें, BCCI एजीएम में कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 24 दिसंबर को अपनी 89वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) आयोजित करेगा। BCCI सचिव ने राज्य निकायों को सूचित किया कि बैठक का स्थान उचित समय पर साझा किया जाएगा। बीसीसीआइ की एजीएम में किन मुद्दों पर चर्चा होगी? इस पर भी फैसला हो गया है कि आइपीएल में दो नई टीमों का परिचय और ओलंपिक में क्रिकेट का समावेश के मुद्दों को लेकर बैठक में चर्चा होगी और यही दो इस एजीएम के प्रमुख बिंदु हैं।


बीसीसीआई सेक्रेटरी ने सभी स्टेट बॉडीज को कहा है कि जल्द ही मीटिंग का वेन्यू भी शेयर कर दिया जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो नई टीमों और ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किए जाने को लेकर इस मीटिंग में चर्चा होनी है।

मीटिंग 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से होनी है। 88वीं एजीएम 1 दिसंबर 2019 को हुई थी। आईपीएल का 13वां सीजन इस साल युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में खेला गया था। अभी तक आईपीएल में आठ टीमें खेलती हैं। आईपीएल के अगले सीजन से 10 टीमें खेलती नजर आ सकती हैं। इसका मतलब दो नई फ्रेंचाइजी टीमें आईपीएल से जुड़ सकती हैं। एजीएम में दो नई फ्रेंचाइजी टीमों को लेकर बीसीसीआई हरी झंडी भी दे सकता है।



Herald