

स्पोर्ट्स डेस्क। वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल में खराब प्रदर्शन को लेकर एक बार फिर से ग्लेन मैक्सवेल को लताड़ लगाई है। मैक्सवेल, जो आइपीएल 2020 के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब के लिए एक भी छक्का लगाने में नाकाम रहे, भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए शीर्ष स्तर के बल्लेबाज दिखे। मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ वनडे और टी 20 सीरीज में मेजबान टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं और गेंदबाजी भी की।

आइपीएल में खराब प्रदर्शन की वजह से ग्लेन मैक्सवेल को लेकर सहवाग ने वह आइपीएल के दौरान क्रिकेट से ज्यादा गोल्फ के बारे में अधिक गंभीर हैं। सहवाग ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए उनका रवैया बदल जाता है। सहवाग ने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के आधिकारिक ब्रॉडकास्ट चैनल पर बात करते हुए कहा, "वह (मैक्सवेल) बिल्कुल (आइपीएल में) दबाव नहीं लेते। वह केवल आनंद लेते हैं। वह मैच में सब कुछ करेंगे - खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे, घूमेंगे-फिरेंगे, डांस करेंगे, लेकिन रन नहीं बनाएंगे।

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर एक चर्चा के दौरान पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा, "मुझे ऐसा कभी नहीं लगा कि वह खेल के बारे में गंभीर हैं। जब वह आइपीएल में आते हैं, तो वह क्रिकेट की तुलना में अपने गोल्फ के बारे में अधिक गंभीर होते हैं, क्योंकि यदि आप गंभीर हैं, तो प्रदर्शन दिखता है।
Herald