

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाने वाले कोलकाता नाइटराइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नेहा खेडेकर के साथ सात फेरे लिए। चक्रवर्ती ने चेन्नई में अपने करीबी लोगों की मौजदूगी में शादी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। शादी पहले ही होनी थी लेकिन कोरोना के चलते इसे टाल दिया गया. केकेआर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर वरुण और नेहा की शादी का एक वीडियो शेयर किया है.

वीडियो में नेहा और वरुण स्टेज पर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं. वरुण को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था. हालांकि चोटिल होने के चलते वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा पाए थे. वरुण और नेहा लंबे समय से रिलेशनशिप में थे. दोनों ने चेन्नई में रीति रिवाजों के साथ अपने सगे संबंधियों की मौजूदगी में शादी रचाई.
वरुण और नेहा इस साल की शुरुआत में ही शादी करने वाले थे लेकिन लॉकडाउन लगने के चलते शादी टाल दी गई थी. दोनों लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग शहरों में थे. नेहा लॉकडाउन के दौरान मुंबई में थीं जबकि वरुण उस समय चेन्नई में थे और उनका इलाका भी कंटेनमेंट जोन में शामिल था.
चक्रवर्ती ने आईपीएल 2020 में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने केकेआर के लिए 13 मैचों में 17 विकेट लिए थे. वह इस सीजन में आईपीएल में पांच विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज थे. बता दें कि वरुण को पहले पंजाब ने खरीदा था. साल 2020 में उन्हें केकेआर ने 4 करोड़ रुपए में खरीदा. वह अब केकेआर के स्थापित गेंदबाजों में शुमार हो गए हैं.
Herald