Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई लड़की को प्रपोज करने वाले भारतीय ने सुनाई Love Story

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे क्रिकेट सीरीज को टीम इंडिया ने गंवा दिया है. हालांकि, एक युवक की इंटरेस्टिंग लव स्टोरी की दुनियाभर में चर्चा हो रही है. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे मैच के दौरान रोज विंबुश से प्यार का इजहार करने वाले मेलबर्न के दीपेन मनडालिया की लव स्टोरी हर कोई जानना चाहता है. अब, दीपेन मनडालिया ने अपने Instagram अकाउंट पर अपनी अनोखी लव स्टोरी शेयर की है. पोस्ट में दीपेन मनडालिया ने रोज विंबुश से मुलाकात से लेकर कई सारी बातों का जिक्र किया है.


दोनों की प्रेम कहानी दो साल पहले शुरू हुई थी. प्रपोज करने के बाद वो सोशल मीडिया पर छा गए उन्होंने बताया कि वो कैसे रोज से मिले थे. दीपेन मनडालिया ने तीन तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'तुमने मेरी जिंदगी में रंग भर दिए. दो साल पहले, मैं मेलबर्न शिफ्ट हुआ था और मैंने वाला एक छोटे सा अपार्टमेंट में घर लिया. इसी चीज ने मेरी जिंदगी बदल दी. उस घर में उनसे पहले एक महिला किरायदार रहती थीं. उनका नाम रोज विंबुश था. दीपेन ने कहा, 'मुझे उनके कुछ लेटर्स प्राप्त हुए. मैंने उनको ढूंढना शुरू कर दिया. मैंने रोज को फेसबुक पर सर्च किया और इस तरह हमारी मुलाकात हुई.

हम सबसे पहले कॉफी पर मिले और फिर डिनर पर मिलने लगे.रोज़ पश्चिमी सिडनी से आती हैं और मेलबर्न में एक स्वास्थ्य और भलाई संवर्धन कार्यकर्ता के रूप में काम करती हैं. दीपेन और रोज दोनों ही क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं. दीपेन भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े प्रशंसक हैं तो वहीं रोज ऑस्ट्रेलियाई टीम को पसंद करती हैं. दीपेन ने लिखा, 'जब हम पहली बार मिले, तो क्रिकेट की ही बातें कर रहे थे, तो मुझे लगा यही सही मौका होगा प्रपोज करने के लिए.' जैसे ही उन्होंने लाइव मैच में प्रपोज किया, तो इंटरनेट पर वो वायरल हो गए.



Herald