

स्पोर्ट्स डेस्क। मैथ्यू वेड और ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतकों के बाद लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन की फिरकी के जादू से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे और टी20 मैच में भारत को 12 रन से हराकर टीम इंडिया के लगातार 10 जीत के विजय अभियान पर विराम लगा दिया. टीम इंडिया सीरीज 2-1 से जीतने में सफल रही. आपको बता दे की टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नई जर्सी पहनी. टीम इंडिया के खिलाड़ी 1992 वर्ल्ड कप वाली भारतीय जर्सी के रेट्रो लुक में नजर आए. नेवी बल्यू रंग की टीम इंडिया की यह नई जर्सी सिर्फ क्रिकेट जगत ही नहीं, बल्कि दूसरे खेलों में भी काफी मशहूर हो रही है. यूएसए की मेजर बेसबॉल लीग (MLB) के फेसबुक पेज से एक तस्वीर शेयर की गई है, जिससे देखकर कहा जा सकता है कि एमएलबी भी विराट कोहली और टीम इंडिया की इस नई जर्सी के फैन हैं.

मेजर बेसबॉल लीग के फेसबुक पेज से शेयर की गई विराट कोहली की इस तस्वीर को नए टि्वस्ट के साथ शेयर किया गया है. इस तस्वीर में विराट कोहली टीम इंडिया की 1992 वर्ल्ड कप की रेट्रो जर्सी में हैं, लेकिन बेसबॉल खिलाड़ी के अंदाज में. विराट ने टीम इंडिया के जर्सी को बेसबॉल खिलाड़ी के स्टाइल में पहना हुआ है और हाथ में बेसबॉल बैट भी थामा हुआ है.
इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही एमएलबी ने फैन्स से पूछा है- कोहली की इस नई जर्सी को 10 में से नंबर दीजिए. विराट कोहली को बेसबॉल में देखकर फैन्स ने भी इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए हैं. फैन्स विराट कोहली के इस नए लुक को काफी पसंद कर रहे हैं.
Herald