Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MS धोनी की पत्नी साक्षी ने शेर के बच्चे को पिलाया दूध, देखें तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने इसी साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वैसे महेन्द्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आईपीएल में खेलना जारी रखा और आईपीएल का 13वां सीजन खत्म होने के बाद अभी धोनी क्रिकेट से पूरी तरह से दूर हैं। ऐसे में काफी समय बाद वह अपने बीवी बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने निकले हैं। धोनी अपने परिवार के साथ पिछले कुछ समय से दुबई में हैं।

उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने वहीं अपना जन्मदिन मनाया. फिर वो बेटी जीवा के साथ फेम पार्क पहुंचीं. बता दें, फेम पार्क सबसे पॉपुलर एनिमल फार्म है, जहां हर प्रकार के जानवर हैं. साक्षी धोनी ने बाघ के बच्चे को गोद में बिठाकर दूध पिलाया और मगरमच्छ को भी शानदार अंदाज में खाना खिलाया. इंस्टाग्राम पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.


साक्षी धोनी ने एक फोटो एल्बम और वीडियो शेयर किया है, जहां वो जानवरों को खाना खिला रही है और फोटो क्लिक करा रही हैं. उन्होंने सबसे पहले जिराफ को खाना खिलाया, फिर उन्होंने भालू को खाना खिलाया. यही नहीं वो खतरनाक जानवरों को भी दूर से खाना खिलाती दिखीं. उन्होंने मगरमच्छ को एक डंडे के जरिए खाना खिलाया.


साक्षी धोनी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सबसे यादगार पलों में से एक फेम पार्क. रोमांचक मुठभेड़. यह जिंदगी भर याद रहेगा. सैफ अहमद बेलहासा का शुक्रिया, जो हमें वो लेकर गए. जानवरों की आंखों में महान भषाएं बोलने की शक्ति होती है - मार्टिन बुबर'


Herald