

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला हेमिल्टन में खेला गया. न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पारी और 134 रन से हरा दिया. मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जॉन कैंपबेल को अंपायर ने आउट करार दिया, तो बड़ा बवाल खड़ा हो गया. ओपनिंग बल्लेबाज कैंपबेल ने शॉट मारने की कोशिश की, बॉल सीधे स्लिप पर गई. फील्डर टॉम लैथम ने गेंद तो पकड़ ली, लेकिन कंफर्म नहीं था कि गेंद पूरी तरह से हाथ में आई या नहीं. थर्ड अंपायर ने आउट तो करार दे दिया।
CONTROVERSY!
— Spark Sport (@sparknzsport) December 5, 2020
What's your decision?
It's in the book. Watch it live ⭕️???? #NZvWI #InsideEdge pic.twitter.com/qT3IKEThW2
लेकिन सवाल अभी भी बना हुआ है कि आउट था या नहीं. ऑन-फील्ड अंपायर क्रिस गफ्नेय और वेन नाइट्स ने सॉफ्ट सिग्नल आउट देकर थर्ड अंपायर की तरफ फैसला भेजा. थर्ड अंपायर ने रीप्ले में देखा कि लीथम के नीचे झुककर कैच पकड़ा. लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि गेंद का एक हिस्सा लाथम के हाथों में जाने से ठीक पहले घास को छू रहा था या नहीं.
इसके अंत में, टीवी अंपायर क्रिस ब्राउन को निर्णय को उलटने के लिए निर्णायक सबूत नहीं मिले, और ऑन-फील्ड अंपायरों की कॉल को बरकरार रखा गया.
Herald