Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सहवाग ने भारत के बैटिंग स्कोरकार्ड को किया OTP में कंवर्ट, लिखा यह अनोखा मैसेज

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. सीरीज में आगे इंडिया की मुश्किलें बढे़ेंगी ही क्योंकि विराट कोहली पहले मैच के बाद इंडिया वापस लौट रहे हैं. रोहित शर्मा की भी दूसरे टेस्ट में वापसी नहीं होगी. इसके अलावा मोहम्मद शमी की चोट ने टीम इंडिया की परेशानी और बढ़ा दी है. अंजिक्य रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया के लिए अगले तीन मैच बहुत बड़ी चुनौती साबित होने वाले हैं. इसी बीच, बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय बल्लेबाजों के स्कोर को एक ओटीपी में कंवर्ट करते हुए अजीबोगरीब ट्वीट किया है।

तीसरे दिन के खेल की शुरुआत से ही भारत की टीम ने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए। पैट कमिंस ने नाइट वॉचमैन जसप्रीत बुमराह के रूप में भारत को दिन का पहला झटका दिया, इसके बाद कमिंस ने पुजारा (0) और अजिंक्य रहाणे (0) को भी सस्ते में चलता किया। कप्तान विराट कोहली (4) भी बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और भारत की टीम ने देखते-देखते अपनी 9 विकेट 36 रन के स्कोर पर गंवा दिए। टेस्ट क्रिकेट में एक पारी के दौरान यह टीम इंडिया का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले साल 1974 में भारत की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 42 रनों पर ऑलआउट हुई थी। टीम के इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद वीरेंद्र सहवाग ने एक अजीबोगरीब ट्वीट किया। सहवाग ने भारत के बल्लेबाजों के स्कोर को एक ओटीपी में कंवर्ट करते हुए लिखा, 'इसको भूल जाने का ओटीपी है 49204084041।' सहवाग के इस ट्वीट पर क्रिकेट फैन्स ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन देते हुए नजर आए।


ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजों ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। टीम की तरफ से पैट कमिंस ने चार और जोश हेजलवुड ने पांच विकेट चटकाए। इससे पहले, भारत की टीम ने अपनी पहली पारी में कप्तान विराट कोहली (74), अजिंक्य रहाणे (43) और चेतेश्वर पुजारा (42) की पारियों की बदौलत 244 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 191 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।



Herald