

स्पोर्ट्स डेस्क। कैनबरा में जारी टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार कैच पकड़कर स्टीव स्मिथ को चलता किया. स्मिथ का विकेट निकालकर भारतीय टीम को बड़ी राहत मिली क्योंकि वनडे सीरीज के दौरान स्मिथ बैक-टू-बैक दो शतक जड़ भारत की जीत की राहत में रोड़ा अटका चुके हैं.

आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन के इस धमाकेदार कैच के बाद चुटकी ली. स्टीव स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं जबकि संजू सेमसन इसी फ्रेंचाइजी से टॉप ऑर्डर में खेलते हैं.
:(:
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) December 4, 2020
Chachu caught by Chachu.#MixedFeelings | @IamSanjuSamson | #AUSvIND pic.twitter.com/Rz2f86Mqzr
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से इस शानदार कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. चाचू की कैच को चाचू के द्वारा पकड़ा गया.आईसीसी भी सैमसन के इस कैच से प्रभावित है. आईसीसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इस वीडियो को शेयर किया गया.
Herald