Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

T20 में ऑस्ट्रेलिया पर भारी टीम इंडिया, जानें क्या कहते हैं आंकड़े?

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है. पहले दो वनडे गंवाने के बाद भारतीय टीम ने हालांकि तीसरे वनडे में 13 रन से जीत दर्ज कर खोए आत्मविश्वास को दोबारा हासिल कर लिया है. शुक्रवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया का पलड़ा मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर भारी रहने की उम्मीद है.


मेजबान टीम पर पलड़ा भारी होने की सबसे बड़ी वजह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टी20 मैचों में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड है. ऑस्ट्रेलिया में इंडिया ने मेजबान के खिलाफ 9 टी20 मुकाबले खेले हैं जिनमें से पांच में उसे जीत मिली है. भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया अपनी धरती पर सिर्फ तीन ही मैच जीत पाई है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है.


टी20 क्रिकेट के आवरऑल रिकार्ड की बात करें तब भी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ती है. अब तक दोनों टीमों के बीच 21 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें से भारत को 11 मैचों में जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 8 मैचों में ही इंडियन टीम को मात दे पाई है. दो मैचों का नतीजा नहीं निकला है.



Herald