Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बुमराह ने छक्का मारकर ठोका अर्धशतक, तो ऐसे खुशी से उछल पड़े कोहली, देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 17 नवंबर को खेला जाएगा. उससे पहले इंडियन्स और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच दूसरा प्रैक्टिस डे-नाइट मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया के युवा पेसर जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को कमाल करते हुए अपने करियर का पहला पचासा जड़ दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे प्रैक्टिस मैच में शुक्रवार को पहले दिन नाबाद 55 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रही इंडियंस टीम इस मुकाबले की पहली पारी 48.3 ओवर में 194 रन बना सकी।


जसप्रीत बुमराह ने छक्का मारकर अर्धशतक पूरा किया, जिसको देखकर विराट कोहली खुशी से उछल पड़े. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.


भारतीय टीम 9 विकेट खोकर 186 रन बना चुका था. जसप्रीत बुमराह 47 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने विल सूथरलैंड की गेंद पर पीछे की तरफ बल्ला घुमाया और बॉल सीधे बाउंड्री पार कर गई. छक्का जड़ते ही उनका अर्धशतक पूरा हो गया. जैसे ही उन्होंने बल्ला उठाया तो स्टैंड्स में कप्तान विराट कोहली उझल पड़े. ड्रेसिंग रूम में बाकी खिलाड़ियों ने तालियां बजाईं.



Herald