

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड के लिए शानदार शुरुआत रही. वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने भी जबरदस्त गेंदबाजी की. वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेनॉन गेबरियल ने शानदार अंदाज में 3 विकेट झटके. उन्होंने टॉम ब्लनडेल, विल यंग और रॉस टेलर को चलता किया. विल यंग का विकेट लेने में कप्तान जेसन होल्डर का बड़ा हाथ रहा. उन्होंने हवा में उड़कर शानदार अंदाज में एक हाथ से कैच लपका. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
Stunning catch from West Indies skipper Jason Holder.#NZvWI pic.twitter.com/K8TWjhXH96
— Nic Savage (@nic_savage1) December 11, 2020
न्यूजीलैंड 3 विकेट खोकर 148 रन बना चुका था. न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत मिल चुकी थी. लेकिन वेस्टइंडीज को वापसी के लिए विकेट की जरूर थी. कप्तान जेसन होल्डर ने शेनॉन गेबरियल को गेंद थमाई. गेबरियल ने बॉल डाली तो शानदार बल्लेबाजी कर रहे विल यंग ने शॉट खेलने की कोशिश की. बॉल स्लिप पर गई और होल्डर ने एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा.
Herald