Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Video: बल्लेबाज ने किया कुछ ऐसा जिसे देख कॉमेंटेटर भी नहीं रोक पाए हंसी

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग का धमाल शुरू हो चुका है. दुनिया के कई बड़े क्रिकेटर इस लीग में हिस्सा ले रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई दर्शक गर्मी के मौसम में इन मैचों का जमकर मजा लेते हैं. इस लीग में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के धमाल के बीच मैदान पर कई बार ऐसी घटनाएं भी हो जाती हैं, जो लंबे वक्त तक लोगों को याद रहती है. कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब घटना शनिवार को मेलबर्न स्टार्स और सिडनी थंडर के मैच के दौरान हुई, जहां कुछ पल के लिए गेंद खो गई.


दरअसल मेलबर्न स्टार्स और सिडनी थंडर्स के बीच मैच के दौरान आखिरी ओवर में डैनियल सैम्स की गेंद पर बल्लेबाज निक लार्किन ने बैठकर स्वीप शॉट मारने की कोशिश की लेकिन शॉट मारने में असफल हो गए. सैम्स के द्वारा फेंकी गई गेंद बल्लेबाज के कपड़े में जाकर फंस गई.


लेकिन यह बात बल्लेबाज को ज्ञात नहीं हो पाया और वह रन लेने के लिए दौड़ पड़े. दूसरी ओर फील्डर भी हैरान रह गए कि आखिर में गेंद कहां गई. जब बल्लेबाज रन लेते समय दूसरी छोर पर पहुंचा तो गेंद उनके कपड़े से निकली. जिसे देखकर निक लार्किन अपनी हंसी नहीं छूपा पाए तो वहीं फील्डर भी हैरान रहकर इस दृश्य को देखते रह गए. हालांकि अंपायर ने फिर फैसला करते हुए रन को मान्य करार नहीं दिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. लोग जमकर वीडियो देखकर कमेंट कर रहे हैं

Herald