Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पृथ्वी शॉ ने डाली ऐसी रहस्यमयी गेंद, जिसे देख सब हुए हैरान- देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। वनडे और टी-20 सीरीज खेलने के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज 17 दिसंबर से शुरू होगी. टेस्ट सीरीज से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया ए के साथ प्रैक्टिस मैच खेला. दूसरा डे-नाइट मुकाबला ड्रॉ रहा. इस सीरीज में ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को भी मौका दिया गया है.

पृथ्वी शॉ वैसे तो बल्लेबाज हैं, लेकिन प्रैक्टिस मैच में, पृथ्वी शॉ ने गेंदबाजी में सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने ऐसी रहस्यमयी गेंद डाली, जिसके सामने बल्लेबाज के साथ-साथ विकेटकीपर रिद्धिमान साहा भी हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

पृथ्वी शॉ पार्ट टाइम ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं. प्रैक्टिस मैच के आखिरी दिन कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शॉ को गेंद थमाई. उन्होंने ऐसी स्पिन गेंद डाली, जिसके सामने बल्लेबाज के साथ-साथ विकेटकीपर रिद्धिमान साहा हैरान रह गए. बॉल स्पिन होकर उनके पास से निकल गई, जिसको देखकर पृथ्वी शॉ हैरान रह गए. बाकी खिलाड़ी भी उनकी गेंदबाजी को देखकर हैरान रह गए.



Herald