Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कमिंस ने पिच पर नचाई गेंद, बोल्ड होने के बाद ऐसे देखने लगे मयंक, देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. लेकिन यह फैसला सही नहीं रहा. पहला सेशन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. मिशेल स्टार्क ने सबसे पहले ओपनर पृथ्वी शॉ को बोल्ड आउट किया, फिर शानदार फॉर्म में आ रहे मयंक अग्रवाल आउट हो गए.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए सीरीज के पिंक टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया है, जबकि शुभमन गिल और केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया. खराब फॉर्म में चल रहे पृथ्वी शॉ पहली पारी में सिर्फ दो गेंद ही खेल पाए और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिशेल स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो गए.

पैट कमिंस ने मयंक अग्रवाल को अपना शिकार बनाया. उन्होंने शानदार अंदाज में पिच पर गेंद नचाई और बोल्ड किया. आउट होने के बाद मयंक अग्रवाल पिच को हैरानी से देखने लगे. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.



Herald