

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह का स्ट्रेट ड्राइव ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को जाकर लगा। ऐसा होते ही नॉन-स्ट्राइक छोर पर खड़े मोहम्मद सिराज ने अपना बल्ला क्रीज में छोड़ा और दौड़कर ग्रीन को देखने गए। ग्रीन की फुल लेंथ गेंद को बुमराह ने तेज ड्राइव किया। वक्त रहते ग्रीन हट नहीं पाए और गेंद उनके सिर पर लगी।
सिराज की इस बात को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें ग्रीन घुटनों के बल नीचे बैठे हुए हैं और सिराज उनके साथ खड़े होकर हाल पूछ रहे हैं।बीसीसीआई ने ट्वीट किया, 'नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े मोहम्मद सिराज ने तेजी से दौड़कर ग्रीन का हाल पूछा, जिन्हें जसप्रीत बुमराह के स्ट्रेट ड्राइव पर सिर पर गेंद लग गई थी।'How is this for sportsmanship? Green cops one in the face, Siraj goes straight to check on him. ???????????????? #AUSAvIND #AUSAvINDA pic.twitter.com/ivPYyFF4qa
— Chloe-Amanda Bailey (@ChloeAmandaB) December 11, 2020
फॉक्स क्रिकेट की रिपोर्ट के मुताबिक ऑलराउंडर ग्रीन इस दौरे से बाहर हो गए हैं और उनके स्थान पर पैट रोव को शामिल किया गया है।#SpiritofCricket
— BCCI (@BCCI) December 11, 2020
Non-striker batsman Mohd Siraj quickly rushed to check on Cameron Green, who got hit on the head by a Jasprit Bumrah straight drive.
????: Getty Images Australia pic.twitter.com/EfX9aEuu5i
Herald