

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज का आखिरी टी20 12 रन से जीत लिया। हालांकि, टीम इंडिया ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली थी। इस मैच में संजू सैमसन ने अपनी फील्डिंग से हर किसी को हैरान कर दिया. सैमसन भले ही कैच नहीं लपक पाए लेकिन छक्का बचाकर टीम के लिए 4 रन बचाए.

सोशल मीडिया पर सैमसन के द्वारा किए गए बेहतरीन फील्डिंग का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर सैमसन के फील्डिंग की तारीफ खूब हो रही है. दरअसल ऑस्ट्रेलियाई पारी के 14वें ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर मैक्सवेल ने हवाई शॉट मारा जो मीड विकेट बाउंड्री के ऊपर से छक्के के लिए जा रही थी. वहां सैमसन पहले से मौजूद थे.
Sanju Samson with a piece of brilliance on the boundary!!!#AUSvsIND pic.twitter.com/fjotcq8tH0
— Amelia Kerr (@sudharsanak1010) December 8, 2020
ऐसे में संजू ने अपना सुपरमैन वाला अंदाज दिखाया और हवा में उछलकर कैच को हाथ में लेने में सफल रहे लेकिन जैसे ही वो जमीन पर गिरने वाले थे वैसे ही उन्होंने गेंद को छोड़ दिया. संजू ने अपनी सूझ बूझ से छक्के के लिए जा रही गेंद को हवा में ही रोककर कमाल का कारनामा दिखाया. सैमसन के साथ उस गेंद पर मैक्सवेल सिर्फ 2 रन ही बना सके.
Herald