Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डार्सी शॉर्ट ने गेंद डालकर पकड़ा ऐसा खतरनाक कैच, देख बल्लेबाज भी हंस पड़ा - देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। बिग बैश लीग में होबार्ड हुर्रिकेन्स और ब्रिसबेन हीट के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच को ब्रिसबेन हीट ने आसानी से जीत लिया. लेकिन मैच को खास बनाया डार्सी शॉर्ट ने. उन्होंने एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा और सभी को हैरान कर दिया. ओपनिंग बल्लेबाज और पार्ट टाइम गेंदबाज डार्सी शॉर्ट ने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी जलवा दिखाया. उन्होंने टॉम कूपर को गेंद डाली और फिर एक हाथ से कैच पकड़ा. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.


होबार्ड हुर्रिकेन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए. 150 रन का पीछा करने उतरी ब्रिसबेन हीट्स ने जल्द ही अपने विकेट गंवा दिए. 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 96 रन बना चुके थे. डार्सी शॉर्ट दो विकेट ले चुके थे. क्रीज पर टॉम कूपर खड़े थे. उन्होंने सामने की तरफ शॉट खेला. बॉल सीधे सामने की तरफ मारी और बॉल सीधे डार्सी शॉर्ट के हाथ में आ गई.

जल्दी विकेट गंवाने के बाद भी ब्रिसबेन हीट्स जीतने में सफल रहा. कप्तान जिम्मी पियरसन और जैम्स बेज़ली टिके रहे और मैच को जिता दिया. मैच के हीरो लुईस ग्रेगोरी रहे. उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर विकेट लिए. मैच जीते के बाद ब्रिसबेन हीट्स 6ठें स्थान पर आ चुकी है. वहीं होबार्ड तीसरे स्थान पर काबिज है. वहीं टॉप टू में सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर्स हैं.



Herald