Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO : साथी खिलाड़ी पर हाथ उठाने के लिए मुशफिकुर ने मांगी माफी, मिली यह सजा

स्पोर्ट्स डेस्क। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने अपने खराब बर्ताव के लिए बेक्सम्को ढाका टीम के साथी खिलाड़ी नसुम अहमद से माफी मांगी है। दरअसल बंगबंधु टी-20 कप के दौरान मुशफिकुर रहीम ने विकेटकीपिंग के दौरान अहमद पर गुस्से में हाथ उठा दिया था। एक समय ऐसा लगा था कि वह उन्हें थप्पड़ मार देंगे।


मुशफिकुर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अहमद से माफी मांगी है। वहीं मुशफिकुर पर इस हरकत के लिए मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना भी लगा है। दरअसल बांग्लादेश में बांगाबंधु टी-20 कप खेला जा रहा है. 20 कठिन मुकाबले के बाद, पांच में से शीर्ष चार टीमों ने प्लेऑफ में जगह बनाई. सोमवार को बेमेस्को ढाका और फॉर्च्यून बारिशल के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया.

मुशफिकुर रहीम के नेतृत्व वाली ढाका ने बारिशल को 9 रन से हरा दिया. लेकिन जीत से ज्यादा कप्तान मुशफिकुर रहीम की चर्चा रही.बता दें कि मैच के दौरान उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी नासुम अहमद पर हाथ उठाने की कोशिश की. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.



Herald