

स्पोर्ट्स डेस्क। बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉचर्स और सिडनी थंडर्स के बीच मुकाबला खेला गया. कप्तान कैलम फर्ग्यूसन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत सिडनी ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया. उन्होंने 61 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और एक छक्का जड़ा. मैच में ओलिवर डेविस ने भी शानदार बल्लेबाजी दिखाई. उन्होंने जैसन बेहरेनडॉर्फ की गेंद पर एक हाथ से छक्का जड़ा, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
सिडनी को जीत के लिए 57 गेंद पर 87 रन चाहिए थे. क्रीज पर ओलिवर डेविस और कैलम फर्ग्यूसन टिके हुए थे. बेहरेनडॉर्फ आखिरी ओवर करने आए. उन्होंने डेविस को लेंथ बॉल डाली. जिस पर उन्होंने एक हाथ से बल्ला घुमाया, जो सीधे छक्के के लिए गई. छक्के को देख गेंदबाज भी हैरान रह गया.
ONE-HAND SIX! #BBL10 pic.twitter.com/WARsrHvWB1
— KFC Big Bash League (@BBL) December 22, 2020
पहले बल्लेबाजी करते हुए पर्थ ने 152 रन जड़े, उनकी तरफ से मिशेल मार्श ने 52 रन की शानदार पारी खेली. उनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़े शॉट्स नहीं लगा सका. सिडनी के लिए यह काफी छोटा स्कोर था. उनकी तरफ से कप्तान कैलम फर्ग्यूसन ने 61 और ओलिवर डेविस ने 36 रन की शानदार पारी खेली. इस जीत के साथ ही सिडनी थंडर्स टॉप 4 में पहुंच चुका है. वहीं पर्थ स्कॉचर्स 7वें स्थान पर है. उनके लिए आगे का सफर काफी मुश्किल हो रहा है.
Herald