Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

होल्डर ने मारा ऐसा छक्का, गेंद जाकर पेड़ पर अटक गई, देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। बिग बैश लीग 2020 के 11वें मैच में सिडनी सिक्सर्स ने एडिलेड स्ट्राइकर को 38 रन से हरा दिया. सिडनी सिक्सर्स की जीत में डेनियल क्रिश्चियन ने कमाल की पारी खेली और 16 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी के दम पर ही सिडनी की टीम 38 रन से मैच जीतने में सफल रही. डेनियल क्रिश्चियन को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. क्रिश्चियन की आतिशी पारी के अलावा मैच के दौरान एक ऐसी घटना भी देखने को मिली जिसने फैन्स का दिल जीत लिया. खासकर सिडनी सिक्सर्स के बल्लेबाज जेसन होल्डन ने अपनी 11 रन की पारी के दौरान एक ऐसा छक्का मारा जिसने फैन्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.

दरअसल होल्डर ने लंबा छक्का मारा जिससे गेंद बाउंड्री के पार लगी एक पेड़ में जाकर अटक गई. जिससे अगली गेंद होने में थोड़ी देरी हुई. वहीं, टीवी में रिप्ले करके देखा गया तो गेंद पेड़ की टहनी पर जाकर अटक गई थी. दर्शक गेंद को निकालने की भरपूर कोशिश करते हुए भी देखे गए लेकिन अटकी हुई गेंद वापस नहीं आई. ऐसे में फील्ड अंपायर ने फिर दूसरी गेंद से मैच को खेलने का फैसला किया. सिडनी सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर177 रन बनाए.


जिसके जबाव में एडिलेड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 139 रन ही बना सकी. सिडनी के बल्लेबाज डेनियल क्रिश्चियन ने इस मैच में 15 गेंद पर अर्धशतक ठोक डाला. उन्होंने बीबीएल के इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया. उनकी पारी और स्टीव ओ'कीफे की धारदार गेंदबाजी के चलते सिडनी को जीत हासिल हुई. अपनी पारी में डेनियल ने 5 छक्के और 4 चौके जड़े.



Herald